करोड़ों के रिश्वत मामले में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच पहुंचे जनार्दन रेड्डी

बेंगलुरु। एंबीडेंट ग्रुप से रिश्वत लेने के आरोप में खनन करोबारी और भाजपा नेता जनार्दन रेड्डी पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच पहुंचे हुए हैं। जबकि इससे पहले जनार्दन रेड्डी पिछले तीन दिनों से फरार चल रहे थे। बता दें कि केंद्रीय अपराध शाखा ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर जनार्दन रेड्डी को पेश होने के लिए 11 नवंबर तक का समय दिया था। इसके बाद जनार्दन रेड्डी आप क्राइम ब्रांच पहुंचे हैं।

G Janardhan Reddy reaches Crime Branch office in connection with Ambident Group alleged bribery case

अपराध शाखा ने पूर्व भाजपा मंत्री के खिलाफ रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए 48 घंटों का समय दिया था। कथित तौर पर रेड्डी के ऊपर पोंजी योजना मामले में आरोपी सैयद अहमद फारेद की जमानत के लिए 18 करोड़ रुपये का रिश्वत लेने का आरोप है। इधर सीसीबी रेड्डी के करीबियों की भी तलाश में जुटी हुई है। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने बुधवार को कहा था कि रेड्डी फरार चल रहे हैं और पुलिस इस मामले में उनसे सवाल करने के लिए उनकी तलाश कर रही है।

रेड्डी के वकील सीएच हनुमंताराय, जिन्होंन शुक्रवार को सिटी सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत मांगी थी, ने संवाददाताओं से कहा था कि शनिवार को यह तय होगा कि क्या रेड्डी सीबीसी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे या नहीं। रेड्डी ने कहा कि वह उन्हें इस संबंध में ना ही कोई नोटिस मिली है और ना ही एफआईआर रिपोर्ट में उनके नाम को लेकर कोई जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश चुनाव 2018: अपने ही मंत्रियों की बगावत से मुश्किल में भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+