Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Zomato Viral Video: 'जोमैटो वाले का खाना चुराना चाहती थी महिला, पकड़े जाने पर की चप्पल से पिटाई'

नई दिल्ली, 26 अगस्त: हाल ही में एक महिला ने जोमैटो के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की जमकर पिटाई की। कुछ देर बाद उसने सारी हदें पार करते हुए चप्पल निकाल लिया और उससे भी डिलीवरी वाले को मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्से का इजहार किया। शुरू में इस घटना की वजह पता नहीं चल पाई थी, लेकिन कुछ पत्रकारों ने इस पूरे मामले की पड़ताल की और सोशल मीडिया के जरिए उसकी सच्चाई लोगों को बताई।

बैग बाइक पर छोड़कर गया था

बैग बाइक पर छोड़कर गया था

पत्रकार और डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर दीपिका नारायण ने इस घटना को लेकर कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हमने डिलीवरी एक्जीक्यूटिव से संपर्क किया। जिसे जूतों-चप्पलों से महिला ने पीटा था। उस दिन डिलीवरी वाले शख्स के पास दो ऑर्डर थे। एक ऑर्डर लेकर उसने अपने बैग में रख लिया और दूसरा ऑर्डर लेने रेस्टोरेंट के अंदर गया। उसने गलती से बैग बाइक पर ही छोड़ दिया।

गालियां देनी शुरू की

गालियां देनी शुरू की

कुछ ही देर में उसने देखा कि महिला उसके बैग में रखा खाना चुरा रही है, जब डिलीवरी ब्वॉय ने आपत्ति जताई तो महिला ने ऐसे रिएक्ट किया, जैसे वो बेगुनाह हो। इसके बाद महिला ने बचने का नया हथकंडा अपनाया और डिलीवरी ब्वॉय को गालियां देनी शुरू कर दी।

क्यों नहीं की शिकायत?

क्यों नहीं की शिकायत?

वहां पर बहुत से लोग मौजूद थे, लेकिन कोई ये समझ नहीं पाया कि महिला ऐसा क्यों कर रही है। घटना के बाद डिलीवरी ब्वॉय रोते हुए घर चला गया और उसने किसी को ये बात नहीं बताई। वहीं जब पीड़ित शख्स से पूछा गया कि उसने शिकायत क्यों नहीं दर्ज करवाई तो उसने बताया कि वो चुपके से ये काम करता है, उसके माता-पिता को इसके बारे में नहीं पता। ऐसे में वो पीछे हट गया।

ऐसे सामने आया मामला

dj @bogas04 नाम के ट्विटर यूजर ने 16 अगस्त को ये वीडियो पोस्ट किया था। शख्स ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर संख्या #4267443050 की डिलीवरी करने उनके पास आया था। वो रोते हुए उनके पास पहुंचा, उसको कन्नड़ नहीं आती थी, जिस वजह से वो ठीक से उसकी बात नहीं समझ पाए। इसी वजह से उन्होंने ये वीडियो ट्वीट किया, ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+