बेल्जियम में छिपकर बैठा है भगोड़ा मेहुल चोकसी, ऐसे बनवाए रेजीडेंसी कार्ड, अब इस देश में जाने की है प्लानिंग
Fugitive Mehul Choksi News: भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी फिलहाल बेल्जियम में रह रहा है। मेहुल चोकसी बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ वहां रहता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेहुल चोकसी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर वहां 'रेजीडेंसी कार्ड' बनवाकर रह रहा है।
एसोसिएटेड टाइम्स के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम सरकार से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने अभी तक इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर सरकारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग का इस्तेमाल कर 13,500 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।

कैसे मेहुल चोकसी ने बनवाए 'रेजीडेंसी कार्ड'
13,500 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी में शामिल मेहुल चोकसी के बारे में माना जाता है कि वह कथित तौर पर बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था। उसकी पत्नी प्रीति बेल्जियम की नागरिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक मेहुल चोकसी ने कथित तौर पर भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए बेल्जियम का 'रेजीडेंसी कार्ड' बनवाने के लिए जाली और भ्रामक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। सूत्रों का दावा है कि मेहुल चोकसी ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता को छिपाते हुए बेल्जियम के अधिकारियों को झूठी घोषणाएं और जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।
इलाज के लिए स्विट्जरलैंड जाने की प्लानिंग कर रहा है मेहुल चोकसी
मेहुल चोकसी कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेहुल चोकसी एक बड़े कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है।
मेहुल चोकसी मई 2021 में एंटीगुआ से हो गया था लापता
मेहुल चोकसी मई 2021 में एंटीगुआ से लापता हो गया था, लेकिन बाद में उसका पता लगा लिया गया और उसे देश वापस भेज दिया गया। वहीं उसका भतीजा नीरव मोदी, जो वर्तमान में लंदन की जेल में बंद है। नीरव मोदी अदालत में बार-बार जमानत खारिज होने के बाद भारत में अपने प्रत्यर्पण का विरोध कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications