Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट होते ही वायरल हुए फनी मीम्स, जानिए क्यों?
Petrol Diesel Price and Funny Memes: हर रोज की तरह सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने तेल के दाम अपडेट कर दिए हैं और आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वो स्थिर बने हुए हैं।
मालूम हो कि 15 मार्च के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई चेंज नहीं हुआ है, जिससे फिलहाल लोगों को राहत है।हालांकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, बीते 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड 88.29 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।

मालूम हो कि इस वक्त WTI क्रूड ऑयल 85.14 डॉलर प्रति बैरल है लेकिन इसके बावजूद देश में तेल के दामों में चेंज नहीं किया गया है लेकिन जैसे ही तेल के दाम आज अपडेट हुए वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने फनी मीम्स बनाकर मजे लेने लग गए, जिसके कारण ट्विटर पर इस वक्त #PetrolDieselPrice ट्रेंड कर रहा है।
दरअसल इस वक्त चुनावी माहौल देश में चरम स्तर पर है, कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साध रही है, उसका कहना है कि भाजपा लोगों से सच्चाई छिपाती है और लोगों को भ्रमित करती है। इसी बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मीम्स बना रहे हैं और मजे ले रहे हैं।
अरे अंधभक्तों आंखें खोलो, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फनी मीम्स
एक ने लिखा कि 2014 में 'एक ली पेट्रोल की कीमत 72 रु थी और आज 107.41 है, अरे अंधभक्तों आंखें खोलो।' तो एक ने ट्वीट किया है कि 1,50,000 करोड़, यह भारत पर वर्तमान ऋण की राशि है जो 2014 में 50,000 करोड़ से बढ़ गई है।कोई भी मीडिया चैनल इसे नहीं दिखाएगा, इस पर कोई भी बीजेपी भक्त नहीं बोलेगा।' फिलहल इस वक्त सोशल मीडिया पर इस तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं और लोग इस पर मजे ले रहे हैं
यहां जानिए आपके शहरों में तेल की कीमत क्या है?
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 94.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.21 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 103.94 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.75 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 99.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 105.24 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 95.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 115.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 106.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 94.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 106.58 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 82.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 95.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 101.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.65 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 107.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 87.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 92.15 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 92.04 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:88.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 101.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 87.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 77.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:87.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 86.95 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 95.82 रुपये प्रति लीटर
SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications