पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोलीं ममता बनर्जी, मैं सरकार से लोगों को राहत पहुंचाने की मांग करती हूं

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम से आम जनता परेशान है। कर्नाटक चुनाव के बाद से लगातार तेल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इस मामले को लेकर जहां सरकार लगातार बैठक कर रही है, दूसरी ओर विपक्ष भी लगातार सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार से लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर ममता ने सरकार से की खास अपील

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बुधवार को कर्नाटक में सभी विपक्षी नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से लोगों को राहत पहुंचाने की मांग करती हूं। दरअसल, बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह था। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 77.47 रुपये प्रति लीटर पर हैं, वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 85.29 रुपये है। पेट्रोल के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर है। हालांकि सरकार की ओर से बताया गया है कि जरूरी कोशिशें की जा रही हैं, जिससे पेट्रोल के बढ़ते दाम से लोगों को राहत मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+