लगातार 21वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्‍ली। कोरोना संकट के बीच जहां देश का लगभग हर इंसान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, वहीं बढ़ती महंगाई डबल चोट दे रही है। पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला लगातार जारी है।अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद भी आज 21वें दिन तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई।

लगातार 21वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

पेट्रोल के दाम 25 पैसे बढ़े हैं और डीजल के दाम 21 पैसे। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 80.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है। गौरतलब है कि डीजल, पेट्रोल से भी महंगा हो गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले 21 दिनों में डीजल 11 रुपये तो पेट्रोल 9.12 रुपये महंगा हो चुका है।

ऐसे जानें अपने शहर का भाव

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+