खराब खाने पर होगी तुरंत कार्रवाई, QR कोड स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत, जानिए क्या है FSSAI का नया रूल

FSSAI New Rule: रेस्तरां में दोस्तों के साथ बैठकर मजे से खाना खाते हुए अचानक प्लेट में कोई पतंगा या मक्खी नजर आ जाए तो सारा मूड खराब हो जाता है। कई जगह तो बासी और बदबूदार खाना भी परोस दिया जाता है। कई बार बासी खाना और गंदगी देखकर गुस्सा भी आता है। ज्यादातर मामलों में ग्राहकों को सिर्फ इतना फायदा मिलता है कि उन्हें उस खाने के पैसे नहीं देने पड़ते। लेकिन मन में जो घिन और गुस्सा रह जाता है, उसका कोई हल नहीं मिलता।

ज्यादातर लोग या तो पैसा दिए बिना निकल जाते हैं या चुपचाप बस मन मसोसकर रह जाते हैं। शिकायत करने का तरीका इतना मुश्किल और झंझट भरा है कि कोई आगे बढ़कर कार्रवाई नहीं कर पाता। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ऐसा इंतजाम कर दिया है जिससे खराब खाने की शिकायत करना उतना ही आसान हो गया है जितना मोबाइल पर QR कोड स्कैन करना। अब चाहे बात 5-स्टार होटल की हो या सड़क किनारे ढाबे की, गंदा खाना परोसने वाले सीधे जांच के घेरे में आएंगे।

FSSAI New Rule

शिकायत के लिए मिलेगा QR कोड

FSSAI ने आदेश दिया है कि देश के सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBO) को अपने प्रतिष्ठान पर एक QR कोड लगाना होगा। इसमें 5-स्टार होटल से लेकर छोटे रेस्तरां, कैफे, ढाबा और यहां तक कि सड़क किनारे ठेले भी शामिल होंगे। यह QR कोड सीधे 'Food Safety Connect App' से जुड़ा होगा। ग्राहक इसे स्कैन कर फूड सेफ्टी, साफ-सफाई या खाने की क्वालिटी से जुड़ी शिकायत तुरंत कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें:

कहां लगेगा QR कोड

यह QR कोड ऐसी जगह लगाना अनिवार्य होगा जहां ग्राहक इसे आसानी से देख सकें, जैसे कि बिलिंग काउंटर या प्रवेश द्वार पर। इसके अलावा, यह कोड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे वेबसाइट और ऐप पर भी मौजूद रहेगा, ताकि ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले ग्राहक भी शिकायत दर्ज कर सकें।

कैसे होगी कार्रवाई

जब कोई ग्राहक ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करेगा, तो यह सीधी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी तक पहुंच जाएगी। जांच पूरी होने के बाद अधिकारी उस फूड आउटलेट के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सिर्फ शिकायत ही नहीं, और भी फायदे

'Food Safety Connect App' के जरिए ग्राहक यह भी जांच सकते हैं कि कोई फूड आउटलेट FSSAI से लाइसेंस प्राप्त है या नहीं। यानी अगली बार अगर खाने में कोई गड़बड़ी मिले, तो अब सिर्फ मोबाइल उठाकर QR कोड स्कैन करना होगा। अब खराब खाने पर गुस्सा करने की जरूरत नहीं, बस एक क्लिक में शिकायत दर्ज करें और अपने खाने का हक पाएं।
ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+