दिल्ली वाला निकला UK का प्यार: Facebook पर फंसाकर लड़कियों से लूटे लाखों, गिरफ्तार
नई दिल्ली। फेसबुक पर लड़कियों को शादी का झांसा देने और लाखों रुपये लूटने की एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सबसे शातिर शख्स का नाम का मैलिक्क डियारा बताया जा रहा है, जो मूल रूप से आइवरी कोस्ट का रहने वाला है। यह गैंग कई लड़कियों को निशाना बनाकर उनसे लाखों रुपये लूट चुकी है, उसमें से एक बिजनेसवुमन ने अपने 6.5 लाख रुपये में गंवा दिए। यह एक शख्स सोशल मीडिया पर बैठकर खुद को ब्रिटिश नागरिक और एक एंटरप्रन्योर बताता था और लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें लूटता था।

मैलिक्क डियारा नाम का शख्स दिल्ली के उत्तम नगर में रहता है, जिसे पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को एक महिला की शिकायत के बाद छानबीन शुरू की थी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कहा कि कुछ महीनों पहले फेसबुक पर 'जॉन हैरी' नाम के एक शख्स से दोस्ती हुई थी। पुलिस का आरोप है कि उसने कई महिलाओं को झांसे में डालकर लाखों रुपये लूट चुका है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कई कुछ महंगे गिफ्ट भी भिजवाए थे, लेकिन उसके लिए उसे ही रुपये देने पड़े। महिला के अनुसार, पहले तो उसने 35 हजार के गिफ्ट के रुपये दिए और उसके बाद एक बार और 1.5 लाख रुपये के बिल हुआ। उस वक्त हैरी ने कहा था कि वह लंदन से नई दिल्ली आ रहा है। महिला ने दावा किया कि हैरी ने लंदन टू दिल्ली के टिकट के फोटो भी भेजे थे।
फिर 10 अक्टूबर को महिला के पास एक कॉल आता है कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसके दोस्त को एयरपोर्ट पर कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद जिस महिला ने 1.8 लाख रुपये पहले ही गंवा दिये थे, उसने अलग-अलग अकाउंट से एक बार 2.1 लाख रुपये और एक बार 2.5 लाख रुपये भेजे। महिला से रुपये लेकर हैरी ने कहा कि इमिग्रेशन अधिकारी उसे वापस लंदन जाने के लिए कह रहे हैं, इसलिए उसे वापस जाना होगा। हैरान करने वाली बात है कि यह सब कुछ फर्जी था। एक शातिर चोर और फ्रॉड शख्स दिल्ली के उत्तम नगर में बैठकर यह सब गेम खेल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications