प्रकाश जावड़ेकर का ऐलान, साल में दो बार होगी NEET और JEE की परीक्षा
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश की महत्वपूर्ण परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है। जावड़ेकर ने घोषणा की है कि अगले साल से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) और ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) साल में दो बार आयोजित कराई जाएगी।
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश की महत्वपूर्ण परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है। जावड़ेकर ने घोषणा की है कि अगले साल से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) और ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) साल में दो बार आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही अगले साल से ये परीक्षाएं सीबीएसई की बजाए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित कराएगी।

शनिवार को मानव संसाधन विकास मंत्री ने घोषणा कर बताया कि NEET और JEE की पीरक्षा अगली बार से साल में दो बार आयोजित कराई जाएंगी। मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए NEET की परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए हर साल JEE की परीक्षा आयोजित होती है। अभी तक ये दोनों ही परीक्षा साल में एक बार आयोजित होती आ रही थीं, लेकिन अगली बार से ये साल में दो बार होंगी।
प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा कर बताया कि अगली बार से JEE की परीक्षा जनवरी और अप्रैल, और NEET की परीक्षा फरवरी और मई में आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा NET और CMAT को लेकर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अब से NEET, JEE, UGC NET और CMAT की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगी। ये चारों ही परीक्षाएं अगली बार से कंप्यूटर आधारित होंगी और अलग-अलग तारीखों में आयोजित कराई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: UGC ख़त्म हो गया तो क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications