लेडीज वर्सेज नरेंद्र मोदी, बीजेपी की नई मुसीबत
नई दिल्ली। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक ऐसा 'लेडीज क्लब' परेशानी का सबब बनता जा रहा है तो जिसकी ओर से मोदी पर होने वाले हमलों में इजाफा होता जा रहा है। इस समय एक दो नहीं बल्कि पांच महिलाओं से खासे परेशान हैं।
यह पांचों महिलाएं आए दिन नरेंद्र मोदी पर किसी न किसी विषय को हमला बोल रही हैं और उनके खिलाफ ऐसी बातें कर रही हैं जो हो सकता है कि उनकेप्रधानमंत्री बनने के मिशन में कुछ रोड़ा अटका दें।
यह पांचों महिलाएं कोई और नहीं बल्कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली यह महिलाएं कभी मोदी पर महिला सुरक्षा को लेकर हमले कर रही हैं तो कभी स्नूपगेट का मसला फिर सामने लाकर मोदी को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।
जहां जयललिता, मायावती, ममता बनर्जी और सोनिया गांधी पहले से ही 'एंटी मोदी क्लब' का हिस्सा हैं तो वहीं प्रियंका गांधी की इस क्लब में नई एंट्री हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी, नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले तेज कर दिए हैं।
स्नूपगेट और मोदी के आरएसवीपी कमेंट का जवाब देने वाली प्रियंका ने मोदी पर उनके '56 इंच के सीने' को लेकर भी हमला बोल दिया। अपनी निजी जिंदगी में भले ही मोदी महिलाओं से दूरी बनाने की कोशिश करते हों लेकिन राजनीति में मोदी महिलाओं से बच नहीं पा रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए कि इस लेडीज क्लब में शामिल इन पांच महिलाओं के कौन से बयान मोदी की मुसीबत बन सकते हैं।

56 इंच का सीना नहीं दरियादिली
प्रियंका गांधी ने रविवार को रायबरेली में हुई एक रैली में नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को चलाने के लिए 56 इंच के सीने की नहीं बल्कि बड़े दिल की जरूरत है जो लोगों की परेशानियों को समझ सके।

हे भगवान मोदी से बचाओ
शनिवार को सोनिया गांधी गुजरात में एक रैली कर रही थी, इसी रैली में सोनिया गांधी ने कहा कि जिस गुजरात मॉडल की तारीफ मोदी करते हैं, वह दरअसल एक धोखा है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान से अपील की कि हे भगवान मोदी के इस गुजरात मॉडल से देश को बचाओ।

पार्टी ने कहा गुजरात का कसाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पार्टी के प्रवक्ता डैरेक ओ ब्रायन ने नरेंद्र मोदी को गुजरात का कसाई कहकर संबोधित किया। इससे पहले ममता खुद भी कई बार कह चुकी हैं कि वह किसी भी कीमत पर मोदी का समर्थन नहीं करेंगी।

पीएम की कुर्सी, ले आई दोस्ती में दरार
नरेंद्र मोदी अौर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की दोस्ती के बीच प्रधानमंत्री की कुर्सी ने दरार पैदा कर दी है। कुछ दिनों पहले जब नरेंद्र मोदी, जयललिता को अपनी अच्छी दोस्त बता रहे थे तो जयललिता, मोदी के गुजरात मॉडल पर उनकी आलोचना कर रही थीं।

मोदी बने पीएम तो देश का हो जाएगा बेड़ागर्क
बसपी सुप्रीमो मायावती तो नरेंद्र मोदी पर लगातार हमले जारी रखे हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के भदोही में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ मोदी को भी मुजफ्फरनगर दंगों का जिम्मेदार बता दिया। मायावती ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो फिर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही देश का भी बेड़ागर्क हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications