Friendship Day 2023: दिमाग के लिए टॉनिक से कम नहीं दोस्ती, किस्मत वालों को मिलते हैं अच्छे यार
जिंदगी में दोस्तों का होना बहुत जरूरी है और दोस्ती के रिश्ते की अहमियत समझने के लिए ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

National friends Day: दोस्तों का होना जिंदगी में किसी तोहफे से कम नहीं होता। हर किसी की जिंदगी में दोस्त बहुत जरूरी होते हैं। दोस्त हमारी जिंदगी का वो खास शख्स होता है, जिसे कुछ भी कहने में कभी हिचकिचाहट नहीं होती। ऐसे में दोस्ती को और भी खास बनाने के लिए आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है।
वैसे तो आज यानी 8 जून को अमेरिका में ही दोस्ती का ये स्पेशल डे यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। लेकिन कुछ सालों से ये अन्य देशों में भी मनाया जा रहा है। ऐसे में चलिये बात करते हैं फ्रेंडशिप डे के महत्व और इससे सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...
दोस्ती की जिंदगी में बहुत अहमियत होती है। एक रिसर्च की मानें, तो फ्रेंडशिप आपकी पूरी हेल्थ और कल्याण पर एक गहरा प्रभाव डालती है। दोस्ती के महत्व को समझना बहुत जरूरी है। एक स्थाई दोस्ती के लिए सूझ-बूझ की काफी जरूरत होती है। ऐसे में जरूरी है कि इस दोस्ती के रिश्ते को संभालने के लिए अंडरस्टैंडिंग काफी जरूरी होती है।
दोस्ती आपके दिमाग में सकारात्मक प्रभाव डालती है। आप अपने अच्छे और बुरे दोनों दिनों को अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। ऐसे में दोस्त आपको कभी भी अकेला नहीं महसूस होने देते। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें आप खुद को अकेला कभी नहीं समझ सकते।
जब भी किसी काम को करने में जी घबराता है, तो हम दोस्तों से ही शेयर करते हैं। ऐसे में दोस्त हमारे कॉन्फिडेंस को बूस्टअप करने में मदद करते हैं। दोस्त ही होते हैं जो लाख टांग खींचने के बाद भी हमें आगे बढ़ाने में हमेशा हमारी मदद करते हैं। ऐसे में दोस्ती के महत्व को हमेशा ही समझना चाहिए। ये आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मददगार होती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications