Manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, एक पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत

Manipur Violence: मणिपुर में रविवार को एक बार फिर से हिंसा की खबर सामने आई है। ताजा हिंसा में 5 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

manipur

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से यहां ताजा हिंसा में कई लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट के अनुसार फिर से भड़की हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। जबकि 12 लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं। सरकार के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों पर गोलीबारी हुई है

मणिपुर सरकार की ओर से दावा किया गया था कि पिछले चार दिनों में आतंकियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में 40 आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है। लेकिन इस बीच फिर से हिंसा की खबर सामने आई है।

बता दें कि 3 मई को मणिपुर में हिंसा भड़की थी, इस दौरान कुल 79 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। मैतेई समुदाय को शेड्यूट ट्राइब का दर्जा दिए जाने के खिलाफ यह हिंसा भड़की थी।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताजा हिंसा में पश्चिम इंफाल जिले में फेयेंग में कूकी आतंकी ने गोली चला दी, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गोली लगी है, वह घायल हुआ है। एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हुआ है। बाकि जो अन्य लोग इसमे मारे गए हैं उनकी जानकारी हासिल की जा रही है।

रविवार की सुबह काकचिंद जिले के सुगनू में पांच गांवों में स्थित कूकी समुदाय के कुछ घरों को पांच गांवों में आग के हवाले कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार सेना के जवानों को स्थानीय लोगों ने प्रभावित गांव में जाने से रोक दिया था।

इसी तरह की एक और घटना भाजपा विधायक केएच रघुमणी सिंह के घर पर हुई है। भीड़ ने उनके घर पर तोड़फोड़ की है। इस दौरान दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

ताजा हिंसा के बाद इंफाल वेस्टर और इंफाल ईस्ट के जिलों में कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया गया है। पहले इसमे सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक की ढील दी गई थी, लेकिन इसे कम करके सुबह 11.30 कर दिया गया है। बिष्णुपुर में कर्फ्यू सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक था, जिसे कम करके दोपहर 12 कर दिया गया।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह स्थानीय आतंकी गुटों में झड़प हुई थी, बाद में कई जगहों पर आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। अधिकारी ने बताया कि हमारी जानकारी के अनुसार सुगनू में काकचिंग, चूरचांदपुर में कांगवी, इंफाल वेस्ट में कांगचुप, इंफाल ईस्ट में सैगोलमांग, बिशेनपुर में नुंगोईपोकपी, इंफाल वेस्ट में खुर्चुल और कांगपोकपी में वाईकेपीआई में गोलीबारी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+