भारत-नेपाल बॉर्डर पर फिर तनाव, नेपाली सैनिकों ने भारतीय महिला को पीटा

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत नेपाल सीमा पर तनाव की खबरें सामने आ रही है। खरसलवा सीमा पर शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे नेपाली आर्म्ड पुलिस फोर्स और भारतीय ग्रामीणों के बीच हुई झड़प हो गई। नेपाली पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग की जाने की खबर है। हालांकि हवाई फायरिंग कि अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर बैधनाथपुर भंगहा कैंप के एसएसबी जवान, खरसलवा और जमुनिया कैंप के एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। झरौखर थाना पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों और नेपाल के जवानों से बात करने के बाद मामला शांत कराया।

नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने एक महिला की पिटाई की

नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने एक महिला की पिटाई की

मामला भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा जो पूर्वी चंपारण जिले के झरौखर थाना छेत्र अंतर्गत खरसलवा बार्डर का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने एक महिला की पिटाई की, जिसकी पहचान सीमा देवी और उसके पति रवींद्र प्रसाद के रूप में हुई है। जो पूर्वी चंपारण के घोडासहन ब्लॉक के झरौखर के अंतर्गत खरसालवा गांव के निवासी हैं।

जवान ने हवाई फायरिंग कर दी

जवान ने हवाई फायरिंग कर दी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बैधनाथपुर भंगहा कैंप के इंस्पेक्टर मिलिंद बहुगुणा ने बताया कि एक भारतीय महिला के नेपाली सीमा के अंदर जाकर घास काट रही थी जिसका विरोध नेपाली सेना के जवानों ने किया फिर बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई पर आ गई। उक्त महिला द्वारा भी अपने बचाव में घास काटने वाली हसुआ से नेपाली जवान के हाथ पर वार कर दिया। जिससे तिलमिला कर जवान ने हवाई फायरिंग कर दी।

बॉर्डर पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ाई

बॉर्डर पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ाई

जिसके बाद सीमा पर आफरा तफरी मच गई। इस बीच दोनों देश के स्थानीय लोग एकत्रित हो गई और फिर भिड़ंत हो गई। महिला पुलिस पिटाई से घायल भी हो गई। जिसे बाद इलाज के भर्ती कराया गया। वहीं विवाद ज्यादा बढ़ाते देख दोनों इलाके के स्थानीय जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए। साथ ही घटना कि जानकारी मिलते ही सिकरहना अनुमंडल के डीएसपी और एसडीओ मौके पर पहुंचे और पंचायत कर मामला को सुलझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल मामला शांत है। बॉर्डर पर एसएसबी ने चौकसी कड़ी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+