दिल्ली आई फ्रेंच लड़की का भारतीय दोस्त के पिता ने किया यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली आई 16 साल की एक फ्रेंच लड़की ने यौन शोषण के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिसमें उसने कहा है कि दिल्ली में वो अपने जिस दोस्त के यहां ठहरी थी, उसके पिता ने उसका यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की जा चुकी है। शिकायत के अनुसार, ये मामला 18 अक्टूबर का बताया गया है।

जेसीपी नॉर्थ देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि फ्रेंच लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। जबकि फ्रेंच एम्बेसी की तरफ से कहा गया है कि उन्हें मामले के बारे में जानकारी मिली है और वे नाबालिग के परिवार के संपर्क में है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है।
जबकि आरोपी दिल्ली से बाहर आ चुका है और उसे ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर, लड़की घटना के बाद किसी अन्य के घर ठहरी जाकर हुई थी। दिल्ली के नेब सराय में पॉक्सो के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। लड़की ने बताया है कि दिल्ली में जिस लड़की के घर वो ठहरी थी, उसके पिता ने पैकिंग में मदद करने के बहाने गलत ढंग से टच किया।












Click it and Unblock the Notifications