#Freedom251 बुकिंग बंद, कंपनी 25 लाख ही फोन देगी, भड़के लोग
नई दिल्ली। लांच होते ही विवादों में फंसे दुनिया के सबसे सस्ते फोन फ्रीडम 251 की बुकिंग फिलहाल के लिए अब बंद हो गई है और कंपनी शुरूआती चरण में केवल 25 लाख ही मोबाइल फोन बांटेगी।
रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रेजिडेंट अशोक चढ्डा ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी को मात्र दो दिन के अंदर ही करीब 5 करो़ड रजिस्ट्रेशन मिले हैं। लेकिन अभी कंपनी ने शनिवार दोपहर के बाद बुकिंग बंद कर दी है। पहले बुंकिंग 21 फरवरी को रात आठ बजे तक होनी थी लेकिन अब बंद कर दी गई है।
#Freedom251 बुकिंग बंद, कंपनी 25 लाख ही फोन देगी
हालांकि कंपनी ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि इस बार हम सबकी मांग पूरा नहीं कर पाये लेकिन हम वादा करते हैं कि अगली बार उनकी मांग हम जरूर पूरा करेंगे।
कंपनी ने मांगी माफी लेकिन भड़के लोग
जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कंपनी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि जब 25 लाख लोगों को ही स्मार्टफोन दिए जाने थे तो कंपनी ने पहले यह बात क्यों नहीं बताई और फिर 25 लाख बुकिंग हो जाने पर रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं रोकी गई।













Click it and Unblock the Notifications