केजरीवाल सरकार का ऐलान, इस दिन से दिल्ली में महिलाएं डीटीसी बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा
Recommended Video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख राज्य की मौजूदा केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को कहा कि डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा को लेकर मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर 2019 से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्री मुफ्त में सफर कर सकती हैं। इसके लिए कडंक्टरों के पास, पास मौजूद रहेगा।

दरअसल दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं के लिए राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मुफ्त यात्रा की घोषणा के संबंध में सोमवार को दिल्ली विधानसभा ने बड़ी मंजूरी दी है। दिल्ली विधानसभा ने इस संबंध में दिल्ली सरकार की 290 करोड़ रुपये की पूरक मांगों को मंजूरी दे दी है। ये डिमांड दिल्ली मेट्रो और डीटीसी में महिलाओं की फ्री यात्रा को लेकर की गई थी।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन के सामने महिलाओं की मुफ्त यात्र के लिए जो 290 करोड़ रुपये की मांग प्रस्तावित की गई, उसमें 150 करोड़ रुपये दिल्ली मेट्रो और 140 करोड़ रुपये डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा की लिए रखी गई है। इनमें भी 90 करोड़ रुपये डीटीसी की बसों के लिए और 50 करोड़ क्लस्टर बसों के लिए रखी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में इसका ऐलान किया था कि डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा की व्यवस्था आने वाले 29 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- बच्चों से भरा ऑटो मुड़ा तो नीचे गिर गई कक्षा 3 की छात्रा, फिर जो हुआ वो वीडियो में देखें












Click it and Unblock the Notifications