बांदीपोर के हाजिन में घर में घुसकर आतंकियों ने किया व्यक्ति का अपहरण
नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोर के हाजिन में सोमवार को चार आतंकी एक घर में दाखिल होकर एक व्यक्ति का अपहरण करके ले गए हैं। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। जिस व्यक्ति के घर में आतंकी दाखिल हुए थे उसका नाम फारूक पैरे बताया जा रहा है और इस घटना में तीन लोग आतंकियों के हमले में घायल हो गए हैं।
श्रीनगर। नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोर के हाजिन में सोमवार को चार आतंकी एक घर में दाखिल होकर एक व्यक्ति का अपहरण करके ले गए हैं। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। जिस व्यक्ति के घर में आतंकी दाखिल हुए थे उसका नाम फारूक पैरे बताया जा रहा है और इस घटना में तीन लोग आतंकियों के हमले में घायल हो गए हैं। आतंकियों की ओर से इस कार्रवाई को रविवार को शोपियां एनकाउंटर के बाद अंजाम दिया गया है। शोपियां में रविवार को हुए सेना के खास ऑपरेशन में 13 आतंकी मारे गए थे।

पिछले वर्ष बेटे की हत्या
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और उन्होंने घर में घुसकर तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी थी। इस फायरिंग में फारूक की पत्नी रफीका, बेटी निलोफर और भाई हिलाल अहमद पैरे घायल हो गए। आतंकियों ने इन पर चाकू से हमला किया था और आतंकी उनके दामाद मुंतजिर अहमद पैरे को अगवा करके ले गए हैं। पुलिस मुंतजिर की तलाश कर रही है। घायलों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फारूक के बेटे मुजफ्फर अहमद पैरे की भी आतंकियों ने पिछले वर्ष हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications