Karnataka: मंगलुरु के एक होटल में मिले दो बच्चों समेत चार शव, परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते उठाया यह कदम
मंगलुरु के केएस राव रोड स्थित एक होटल में एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिले है। इसमें दो मासूम बच्चे भी शामिल है। पुलिस की मानें तो सुसाइड नोट से संकेत मिलता है कि पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।

Karnataka News: दर्दनाक खबर कर्नाटक के मंगलुरु के एक होटल से सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले है। मृतकों में दंपति और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। जिस होटल के कमरे में शव मिले हैं, वहां एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है।
सुसाइड नोट से ऐसे संकेत मिल रह है कि पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह सुसाइड का मामला मंगलुरु के केएस राव रोड स्थित एक होटल का है। पुलिस के मुताबिक, आज 31 मार्च की सुबह होटल के कमरे में चार शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान देवेंद्र (48), निर्मला (38) और 9 वर्षीय जुड़वां बेटियों चैथरा और चैतन्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार ने 27 मार्च को किराए पर कमरा लिया था और 30 मार्च को इसे खाली करना था।
पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे में देवेंद्र का शव फंदे से लटका था जबकि पास में बेड पर देवेंद्र की पत्नी और दोनों बच्चों के शव मिले। सभी लोग मैसूर मूल के विजयनगर का रहने वाला थे। मौके पर मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण आर्थिक समस्याओं को बताया गया है।
Recommended Video
फिलहाल, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications