जम्मू-कश्मीर बैंक की कैश वैन गहरी खाई में गिरी, 4 कर्मचारियों की मौत

जम्मू। कठुआ में बैंक कर्मचारियों को लेकर जा रही एक गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार 4 लोगों को मौत हो गई। इस घटना में मारे गए सभी लोग जम्मू-कश्मीर बैंक के कर्मचारी है। बताया जा रहा है जो वैन हादसे की शिकार हुई है वह कैश लेकर जा रही है। कैश वैन में डेढ़ करोड़ का कैश का बताया जा रहा है, जो घटना के बाद बिखरा गया है। मौके पर बिखेर कैश को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैंक अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

 Four employees of Jammu & Kashmir Bank lost their lives after cash van fell into a gorge

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कठुआ से बनी की ओर कैश लेकर जा रही जेके बैंक की सोमवार दोपहर बाद गहरी खाई में लुढ़क गई। यह हादसा बनी-बसोहली मार्ग पर करडोह से सटे मंडोल मोड़ के पास हुआ है। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने बसोहली अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। बुरी तरह से घायल वाहन चालक को पीएचसी जिंदरैली में प्राथमिक उपचार के बाद बसोहली ले जाया जा रहा था। बसोहली अस्पताल में उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान विक्रम सिंह निवासी जम्मू, केवल शर्मा निवासी बाड़ी ब्राहमणा (जम्मू), यशपाल निवासी बल्लन बाला (किशनपुर मढ़ीन) और हरबंस लाल के रूप में हुई है। सारे मृतक बनी ब्रांच के हैं।

जेके बैंक के जोनल मैनेजर चाणक्य दुबे ने कहा कि, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे। घायल वाहन चालक विक्रम सिंह की बसोहली अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल शिनाख्त जारी है। वाहन में दो निजी सिक्योरिटी गार्ड भी होते हैं और यह वाहन चेस्ट से कैश लेकर गया था। ऐसे में यह जानकारी नहीं है कि वाहन में कितना कैश था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+