बीजद के स्‍थापना दिवस पर पार्टी के सदस्यों ने नबीन ओडिशा के निर्माण का लिया संकल्‍प

ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की बीजद ने जमकर प्रचार करना शुरू कर दिया है। बीजद के स्थापना दिवस समारोह के दौरान राज्‍य भर के विधायकों और नेताओं ने नबीन ओडिशा (एक नया और विकसित ओडिशा) बनाने की शपथ ली।

 BJD

मंगलवार को यहां शंख भवन में बीजद के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य और इसके लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने की प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर बीजद अध्यक्ष नवीन ने अपने दिवंगत पिता बीजू पटनायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बीजद क स्‍थापना दिवस के अवसर पर बीजद नेताओं ने शपथ ली, जिसमें उन्‍होंने कहा

मुझे बीजद का अनुशासित सदस्य होने पर गर्व है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा के विकास के वास्तुकार हैं और मैं राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक सैनिक के रूप में काम करूंगा। मैं राज्य की जायज मांगों के लिए लड़ूंगा।

बीजद नेताओं ने समारोह में कहा

मैं एक समृद्ध, सशक्त और स्वाभिमानी नए ओडिशा के निर्माण के लिए काम करने का संकल्प लेता हूं।बीजद उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि बीजद स्थापना दिवस सभी ब्लॉकों, शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और 147 विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों, वृक्षारोपण अभियान और अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया गया। इसके अलावा भुवनेश्वर में शंख भवन तक एक साइकिल रैली भी आयोजित की गई।

बीजद उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा सीएम नवीन पटनायक ने सुशासल दिया है और बीते 24 वर्षों के दौरान ओडिशा विकास के पथ पर है। मिश्राा ने बताया राज्य भर के सभी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नबीन ओडिशा के निर्माण और राज्य को और विकास की ओर ले जाने का संकल्प लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+