दिल्ली: वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह का आर्मी अस्पताल में निधन, 61 वर्ष के थे
वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। वो 61 वर्ष के थे।

Air Marshal Harjeet Singh Arora Passed Away: वायु सेना के पूर्व उप प्रमुख (Former Vice chief of Air Staff) एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में 61 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा 61 वर्ष के थे। 30 जून, 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर श्मशान घाट में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications