पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा होंगे जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफा देने के बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद मनोज सिन्हा को यहां का नया उपराज्यपाल बनाया जाएगा। बता दें कि मनोज सिन्हा केंद्र में मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने मनोज सिन्हा को एलजी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और वह गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे।

Recommended Video

    Manoj Sinha होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार | वनइंडिया हिंदी
    manoj sinha

    बता दें कि गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर के दो केंद्र शासित राज्यों में विभाजित होने के पहला प्रदेश का पहला एलजी नियुक्त किया गया था। गिरीश चंद्र मुर्मू को 31 अक्टूबर 2019 को प्रदेश का एलजी बनाया गया था, लेकिन अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

    सूत्रों के अनुसार राजीव महर्षि इस हफ्ते रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में मुर्मू अब नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में पदभार संभाल सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो मुर्मू ने उनके प्रमुख सचिव के रूप में सेवा दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+