पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना और उनकी पत्नी की कांग्रेस में होगी वापसी
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना जल्द ही एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग की पत्नी हेमा गमांग भी फिर से कांग्रेस में वापसी करने जा रही हैं।
हेमा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह 7 जनवरी को कांग्रेस में फिर से शामिल होंगी। हेमा ने कहा कि कांग्रेस उभरता हुए विकल्प है, मैं फिर से उसमे शामिल होने जा रही हूं। हमे लगता है कि पार्टी इस बार 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और हम पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।

ओडिशा कांग्रेस इंचार्ज अजय कुमार भी 6 जनवरी को ओडिशा पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि उनकी उपस्थिति में ही हेमा पार्टी में शामिल होंगी। इस बीच कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना भी पार्टी में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायक मोहम्मद मोकिम और चिरंजीब बिसवाल पर लगे प्रतिबंध को भी हटाया जा सकता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष सिंह सलूजा ने भी इशारा किया है कि इन लोगों का निलंबन वापस हो सकता है। सलूजा ने कहा कि जिन नेताओं में क्षमता है उनपर प्रतिबंध को हटाया जा सकता है। मेरी जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना की पार्टी में वापसी होगी और विधायक मोहम्मद मोकिम और वरिष्ठ नेता चिरंजीब बिसवाल पर लगा प्रतिबंध हट सकता है। कांग्रेस भी डटकर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications