किस बीमारी से हुआ पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh का निधन? एम्स की रिपोर्ट में कहा गया ये

Manmohan Singh Passed Away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार 26 दिसंबर की रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहा उनका इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान ही पू्र्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया। एम्स ने एक बुलेटिन जारी करते हुए मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि की है। साथ ही, उनके मौत का कारण भी बताया है। एम्स द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Manmohan Singh

उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण मनमोहन सिंह का इलाज चल रहा था और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उनका इलाज शुरू किया गया और रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

लेटर में बताया है कि 26 दिसंबर की रात को अचानक उनकी यादाश्त चली गई थी। मनमोहन सिंह को रात 9 बजकर 51 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दें कि उम्र से संबंधित उन स्वास्थ्य समस्याओं को कहते हैं जो उम्र बढ़ने के साथ अधिक आम हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें: Manmohan Singh Net Worth: मनमोहन सिंह अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? कार थी मारुति 800

दरअसल, जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, उन्हें अक्सर बुढ़ापे से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये उम्र से जुड़ी स्थितियां शरीर में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के कारण उत्पन्न होती हैं। ऐसे परिवर्तन विभिन्न चिकित्सा समस्याओं को जन्म दे सकते हैं या उन्हें और खराब कर सकते हैं।

बुजुर्गों में हृदय संबंधी बीमारियां आम हैं। उच्च रक्तचाप, एथेरोस्क्लेरोसिस, हृदय गति रुकना और अनियमित हृदय गति जैसी स्थितियां आम होती जा रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ, रक्त वाहिकाएं लचीलापन खो देती हैं और उनमें प्लाक जम सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें: Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+