उर्जित पटेल का इस्तीफा देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर झटका है: मनमोहन सिंह
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां एक और उर्जित पटेल इस्तीफे के पीछे निजी कारण बता रहे हैं तो वहीं विपक्षी पार्टियां सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। आरबीआई के गर्वनर के इस्तीफे पर बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि, उनका अचानक इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण और देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर झटका है। मनमोहन सिंह ने सोमवार को बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर देश को गलत राह पर ले जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी गतिविधियों के चलते राष्ट्र की स्वतंत्रता खतरे में पड़ सकती है।

उर्जित पटेल के इस्तीफे पर बोलते हुए पूर्व PM मनमोहन सिंह ने कहा- मैं डॉ. पटेल को सम्मानित अर्थशास्त्री और भारत के वित्तीय संस्थानों और आर्थिक नीति के बारे में गहराई से देखभाल करने वाले व्यक्ति के रूप में जानता हूं। उनका अचानक इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण और देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर झटका है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश की स्वतंत्रता को मजबूत बनाने में महत्त्वपूर्ण भमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि, अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के लिए संस्थाओं को नीचा दिखाना नासमझी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार साल से बीजेपी ने ऐसी बातों को बल दिया है जो भारतीय इतिहास को प्रतिकूल ढंग से प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने कहा, 'इससे एक बार फिर देश की आजादी खतरे में पड़ सकती है।' यहां एक कार्यक्रम में सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे यह समझें कि मौजूदा सरकार कैसे राष्ट्र को एक गलत रास्ते पर ले जा रही है। इससे मजबूती से लड़ने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications