पीएम मोदी अकेले नहीं हैं,पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी नहीं लेते थे कोई छुट्टी

मनमोहन सिंह ने एक भी छुट्टी नहीं ली थी इस बात का खुलासा प्रधानमंत्री कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी का जवाब आने के बाद हुआ है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार काम करने और एक दिन भी छुट्टी ना लेने की चर्चाए अक्सर होती रहती है लेकिन क्या आपको पता है कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने दस साल के कार्यकाल में कितनी छुट्टिया लीं थी। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि पृर्व पीएम ने भी अपने कार्यकाल में एक भी छुट्टी नहीं ली थी।

पीएम मोदी अकेले नहीं हैं,पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी नहीं लेते थे कोई छुट्टी

मनमोहन सिंह ने एक भी छुट्टी नहीं ली थी इस बात का खुलासा प्रधानमंत्री कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी का जवाब आने के बाद हुआ है।

मनोज कुमार यादव नाम के एक व्यक्ति ने आरटीआई के जरिए पूछा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में कितने दिन की छुट्टी ली थी जिसके बाद पीएमओ की तरफ से जवाब आया है कि पूर्व पीएम ने अपने कार्यकाल में एक भी छुट्टी नहीं ली थी। साथ ही दवाब में यह भी रहा गया है कि छुट्टियों का डिटेल नहीं रखा जाता। ऐसा कहा जा सकता है कि भारत के प्रधानमंत्री हमेशा ऑन ड्यूटी होते हैं।

मनोज ने जानकारी के लिए आवेदन 25 नवंबर 2016 को दिया था जिसका जवाब इस साल फरवरी में आया। पिछले साल एक शख्‍स ने आरटीआई लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, एचडी देवगौड़ा, आईके गुजराल, पीवी नरसिम्हाराव, चंद्रशेखर, वीपी सिंह और राजीव गांधी द्वारा ली गई छुट्टियों के बारे में जानकारी मांगी थी। तब भी पीएमओ की तरफ से इसी तरह का जवाब आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+