पूर्व पीएम देवगौड़ा का बड़ा बयान, बोले- मुझे राज्यसभा जाने का कोई शौक नहीं, अब चुनाव नहीं लडूंगा

नई दिल्ली। जनता दल प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने राज्यसभा चुनाव लड़ने को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया। राज्यसभा चुनाव लड़ने की रिपोर्टों पर देवगौड़ा ने कहा कि मुझे राज्यसभा जाने का कोई शौक नहीं है। मैंने पहले ही घोषित कर दिया था कि मैं अब चुनाव नहीं लडूंगा। बता दें कि इस वर्ष राज्यसभा के 69 सदस्य रिटायर हो रहे हैं, राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा थी कि एच डी देवगौड़ा चुनाव लड़ सकते हैं।

Former PM H D Deve Gowda big statement said, I have no interest in going to Rajya Sabha

गौरतलब है कि राज्यसभा में 69 सीटें खाली हो रही हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 18 और कांग्रेस के 17 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा में चार सीटें पहले से ही खाली हैं। जिसका मतलब यह हुआ की उच्च सदन की कुल 73 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि विपक्षी सांसदों की सख्या में गिरावट दर्ज की गई है जो बीजेपी को फायदा पहुंचा सकती है। इस साल बीजेपी को उम्मीद है कि वह सदन में अपनी स्थिति में सुधार करेगा।

बता दें कि ये उपचुनाव फरवरी, जून, जुलाई और नवंबर 2020 में संपन्न होंगे। अगले साल महाराष्ट्र (7), ओडिशा (4), तमिलनाडु (6), पश्चिम बंगाल (5), आंध्र प्रदेश (4), असम (3), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (2), गुजरात (4), हरियाणा (2) , हिमाचल प्रदेश (1), झारखंड (2) , मध्य प्रदेश (3), मणिपुर (1) , राजस्थान (3), तेलंगाना (2), मेघालय (1), अरुणाचल प्रदेश (1), कर्नाटक (4), मिजोरम (1), उत्तर प्रदेश (10) और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव होंगे। इसके अलावा एक सदस्य मनोनीत किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बीजेपी की गोवा इकाई को मिला नया अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए सदानंद तानावड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+