बीजेपी की गोवा इकाई को मिला नया अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए सदानंद तानावड़े

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सदानंद तानावड़े को निर्विरोध रूप से पार्टी की गोवा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया। 54 वर्षीय तानावड़े को बीजेपी ने रविवार को यह जिम्मेदारी दी है वह राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर की जगह लेंगे। बता दें कि विनय तेंदुलकर 2012 से लेकर अब तक लगातार गोवा भाजपा के प्रमुख पद पर रहे हैं।

BJP leader Sadanand Tanavade appointed as party Goa unit Chief

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने गोवा इकाई के प्रमुख के रूप में सदानंद तानावड़े के नाम की घोषणा की। यह ऐलान बीजेपी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में की गई। बता दें कि सदानंद तानावड़े थीविम के विधायक रह चुके हैं और मौजूदा समय में भाजपा गोवा के महासचिव पद पर थे। हैरानी की बात यह है कि पार्टी प्रमुख बनने के लिए एकमात्र सदानंद तानावड़े ने शनिवार को नामांकन पत्र भरा था।

गोवा सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
बता दें कि रविवार को ही बीजेपी की राज्य परिषद का सम्मेलन किया गया जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर सहित गोवा के कई मंत्री मौजूद रहे। सदानंद तानावड़े के गोवा भाजपा प्रमुख बनने की औपचारिक घोषणा के बाद सीएम प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि तानावड़े के नेतृत्व में बीजेपी गोवा में और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी।

दिल्ली चुनाव में जेपी नड्डा संभालेंगे BJP की बागडोर
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। एक के बाद एक राज्य में सत्ता गबाने के बाद बीजेपी ने दिल्ली में पूरा जोर लगा दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति में कर लेना चाहती है। माना जा रहा है दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह की जगह ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमित शाह बोले- सीएए पर झूठ ने देश में अराजकता फैला रहा है विपक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+