पूर्व पीएम देवगौड़ा ने केसीआर से की बात, भाजपा के खिलाफ लड़ाई में दिया समर्थन
नई दिल्ली, 15 फरवरी: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से फोन पर बात की है। देवेगौड़ा ने फोन पर चंद्रशेखर राव के भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एक साथ लाने के प्रयासों की तारीफ की और इसे अपना समर्थन भी दिया। पूर्व पीएम ने टीआरएस अध्यक्ष राव से कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में सेक्युलर दलों का एक होना जरूरी है।

तेलंगान मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एचडी देवगौड़ा ने केसीआर को कहा, आप बहुत अच्छे से भाजपा से लड़ रहे हैं। सभी को सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहिए। अपने देश की धर्मनिरपेक्षता, संस्कृति और इसकी विविध संस्कृति की रक्षा के लिए हम आपके साथ रहेंगे। अपनी लड़ाई जारी रखें और हमारा पूरा समर्थन आपके लिए होगा। केसीआर ने देवगौड़ा को धन्यवाद कहा है, साथ ही ये वादा भी किया है कि इस मुद्दे पर बात करने के लिए वो बेंगलुरू जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे।
केसीआर कर रहे हैं तीसरे मोर्चे की बात
टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव बीते कुछ समय से भाजपा के खिलाफ काफी आक्रमक हैं। वहीं वो तीसरे मोर्चा बनाने की कोशिशों में भी लगे हैं। रविवार को ही केसीआर ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयासों के तहत वह जल्दी ही महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications