नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत होंगे जी-20 के नए शेरपा, वर्क लोड के चलते पीयूष गोयल छोड़ेंगे पद
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नए शेरपा होंगे। वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे।
नई दिल्ली, 07 जुलाई : नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नए शेरपा होंगे। वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। भारत को जी-20 देशों की अध्यक्षता मिलने के बाद एक पूर्णकालिक शेरपा की आवश्यकता है। जिन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बैठकों में बहुत समय देने की आवश्यकता होगी।

पीयूष गोयल हैं बहुत व्यस्त
पीयूश गोयल के पास बहुत सी जिम्मेदारी है। वे इतने वक्त इसमें देने में असमर्थ हैं। इसलिए अमिताभ कांत को नये शेरपा के रूप में नियुक्त किया है। पीयूष गोयल के पास वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय, एफटीए, डब्ल्यूटीओ, काफेड, टैक्सटाइल्स जैसी अन्य जिम्मेदारी भी है। जिसके चलते वे काफी व्यस्त रहते हैं।

गोयल ने एफटीए वार्ता का किया नेतृत्व
इससे पहले गोयल ने संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के साथ एफटीए वार्ता का नेतृत्व किया है और भारत को यूके और यूरोपीय संघ के साथ महत्वपूर्ण एफटीए के लिए पूर्णकालिक ध्यान देने की जरूरत है। एफटीए में बड़ा बाजार और श्रम आधारित उद्योग शामिल है, जो लाखों नौकरियां दे सकता है। ऐसे में भारत नहीं चाहेगा कि उनका ध्यान मुख्य विभागों से हटे, क्योंकि एफटीए भारत के श्रम आधारित क्षेत्रों के लिए गेम चेंजर हो सकते हैं।

WTO में भी गोयल के मार्गदर्शन की जरूरत
विश्व व्यापार संगठन में भी गोयल के मार्गदर्शन की जरूरत है, जहां भारत ने पिछले महीने WTO की मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान देश के लिए अब तक का सबसे अच्छा परिणाम हासिल किया।

G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
भारत 1 दिसंबर 2022 से G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 30 नवंबर, 2024 को इसका समापन होगा। 2023 में पहली बार G20 लीडर्स समिट का आयोजन करेगा। भारत भी G20 ट्रोइका का हिस्सा है जो कि प्रीसिडिंग, करेंट और इनकमिंग G20 प्रेसीडेंसियों द्वारा बनाई गई है।

छह साल तक रहे नीति आयोग के सीईओ
अमिताभ कांत लगभग छह साल तक नीति आयोग के सीईओ रहे। केरल कैडर के आईएएस अधिकारी कांत इससे पहले औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (DIPP) के सचिव थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications