महाराष्ट्र के बीड में एनसीपी पार्षद पांडुरंग गायकवाड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बीड। महाराष्ट्र के बीड में एनसीपी के पार्षद पांडुरंग गायकवाड़ की हत्या कर दी गई। ये हत्या रविवार देर रात को हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नेता की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस को अभी तक इस बारे में कोई सुराग नहीं लगा है कि किन कारणों से इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई और वजह।













Click it and Unblock the Notifications