'क्या BJP में शामिल हो रहे हैं कमलनाथ...?' सवाल पर दिल्ली पहुंचकर तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

Kamalnath News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। महाराष्ट्र में तीन दिग्गज नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इन खबरों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। खुद कमलनाथ ने मीडिया से सवालों का जवाब दिया। जिसको उन्होंने खारिज नहीं किया कि वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे।

Kamalnath News

बेटे ने एक्स से हटाया कांग्रेस का नाम

पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इतना हीं नहीं छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने एक्स (ट्विटर) हैंडल से अपनी प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम भी हटा दिया है। इस बीच दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया के सवाल का जवाब दिया।

अब दिल्ली पहुंचने पर क्या बोले कमलनाथ?

दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया के सवाल कि क्या आप बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं, जिस पर कमल नाथ ने कहा कि, "अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले मैं आप लोगों से ही कहूंगा। जिसके बाद उनसे पूछा कि आप इनकार नहीं कर रहे तो उन्होंने कहा कि इनकार की बात नहीं है। ये आप लोग कह रहे हैं।

कमलनाथ ने आगे कहा कि आप लोग एक्साइट हो रहे हैं। मैं तो एक्साइट नहीं हूं, इस तरफ या उस तरफ, बात यह है कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं सबसे पहले आप लोगों को खबर करूंगा।

दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मिले कमलनाथ

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राजधानी में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी नेतृत्व के बड़े नेताओं से मुलाकात की है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले 16 फरवरी को मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों कांग्रेस नेताओं का खुले दिल से बीजेपी में स्वागत करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि बीजेपी का कोई भी बड़ा नेता दोनों के खिलाफ कोई बयानबाजी भी नहीं कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+