JNU पहुंचीं दीपिका को लेकर कन्हैया कुमार ने दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। जेएनयू हिंसा के खिलाफ दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हो रहे लेफ्ट छात्रों के प्रदर्शन में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं। वहीं इस प्रोटेस्ट में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी शामिल हुए। प्रोटेस्ट के दौरान जब मीडिया ने कन्हैया कुमार से दीपिका को लेकर जिक्र किया तो उन्हें बेहद ही चौंकाने वाला जवाब दिया।

Former JNU Students Union leader Kanhaiya Kumar on Deepika Padukone joined students at JNU

प्रोटेस्ट का नेतृत्व कर रहे कन्हैया कुमार से जब मीडिया से दीपिका को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, अच्छा वो आईं थीं। हम नहीं देख पाए। मैं उनसे बात नहीं कर पाया। मेरी उनसे मुलाकात भी नहीं हो पाई। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इस दौरान छात्रों से मुलाकात की। वह जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मिलीं। इस दौरान कन्हैया कुमार जय भीम और आवाज दो हम एक है जैसे नारे लगाते नजर आए।

दीपिका यूनिवर्सिटी में हो रहे प्रदर्शन में करीब 10 मिनट तक मौजूद रहीं। हालांकि वह पूरे समय खामोश ही दिखाई दीं। इस दौरान कन्हैया कुमार 'जोर से बोलो जय भीम' के नारे लगा रहे थे। दीपिका यहां काले कपड़ों में पहुंची थीं। दीपिका के जेएनयू में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा।

दीपिका ने सोमवार को पहली बार जेएनयू में हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डर नहीं हैं। यह देखकर खुशी होती है कि लोग सामने आ रहे हैं और बिना किसी खौफ के अपनी आवाज उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+