हेमंत सोरेन 5 महीने बाद रांची की जेल से जमानत पर हुए रिहा, जमीन घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

Hemant Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन पांच महीने बाद रांची की बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर शुक्रवार (28 जून) को रिहा हो गए हैं। जमीन घोटाले मामले में ईडी ने उन्हें जनवरी 2024 में गिरफ्तार किया था।

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले रांची की हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दी है। हेमंत सोरेन को इस मामले में जमानत अदालत ने दो सप्ताह पहले दी थी, जब अदालत ने उनकी याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

Hemant Soren

ये भी पढ़ें- कल्पना सोरेन बनेंगी मंत्री! झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले क्यों हो रही चर्चा?

रिहाई के बाद हेमंत सोरेन बोले- पूरा देश जानता है मैं जेल क्यों गया

हेमंत सोरेन ने मीडिया से कहा, ''पांच महीने बाद मैं कानूनी तौर पर जेल से बाहर आ गया हूं। पिछले पांच महीने झारखंड के लिए चिंताजनक रहे। पूरा देश जानता है कि मैं जेल क्यों गया।"

सीएम ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन की रिहाई पर खुशी जताई है। सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, "झारखंड के एक महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले के चलते इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। मैं इस बड़ी घटना से बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वह तुरंत अपनी सार्वजनिक गतिविधियां शुरू कर देंगे। हेमंत, हमारे बीच आपका फिर से स्वागत है।''

ये भी पढ़ें- Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट ने दी जमानत, जमीन घोटाले में किए गए थे गिरफ्तार

हाई कोर्ट ने जमानत देते हुए क्या कहा?

झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत आदेश में कहा है कि हेमंत सोरेन को धन शोधन अपराधों का दोषी मानने का कोई कारण नहीं है। न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने 50,000 रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है।

हेमंत सोरेन के वकील ने पीटीआई को बताया कि अदालत ने माना है कि प्रथम दृष्टया हेमंत सोरेन अपराध के दोषी नहीं हैं। अदालत ने माना है कि प्रथम दृष्टया वह अपराध के दोषी नहीं हैं और जमानत पर रहते हुए याचिकाकर्ता द्वारा अपराध करने की कोई संभावना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+