पुलवामा में मारे गए आतंकियों के परिवार से मिलने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, उठे सवाल

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों के परिवार से मिलने के लिए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पहुंच गई। पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद रविवार को महबूबा मुफ्ती आतंकवादियों के परिवारवालों से मिलने पहुंचीं।

 Former J&K CM Mehbooba Mufti visited Rubina of Peti Pora Pulwama, sister of a terrorist, earlier today. She was allegedly thrashed by policemen in Jammu.

मारे गए आतंकी की बहन से मुलाकात के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यदि कोई हमलावर है तो उसकी बहन का क्या कसूर है। उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मारे गए हमलावर की बहन के कपड़े उतारे गए, उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस औरत को हाथ नहीं लगा सकती है। बिना महिला पुलिस के उसके साथ मारपीट की गई। उसके पति के साथ भी मारपीट किया गया।

उन्होंने कहा कि मैं गवर्नर साहब से कहना चाहती हूं कि यदि आपका हमलावरों के साथ झगड़ा है तो उनके साथ झगड़ा करें, परिवारवालों को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है। आपको बता दें कि पुलवामा के हंजन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षाबल इलाके की छानबीन कर रहे थे कि तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+