सीएम नवीन पटनायक की मौजूदगी में BJD में शामिल हुए पूर्व आईएएस अधिकारी वीके पांडियन
ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) में आज आईएएस अधिकारी वीके पांडियन औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा कके अवसर पर मुख्यमंत्री और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने सुबह पांडियन को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। पांडियन के बीजद में शामिल होने से नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आए।

बीजद के नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्ववास है कि पांडियन के पार्टी में शामिल होने से 2024 में आगामी आम चुनाव में बीजद की संभावनाएं उज्ज्वल हो गई हैं। इसके साथ ही बीजद को उम्मीद है कि पांडियन को जो वर्षो का प्रशासनिक सेवा का अनुभव है उसका इस्तेमाल पांडियन पार्टी को और बुलंदियों पर पहुंचाने में करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पटनाकय के साथ मिलकर पांडियन काम करेंगे जिससे ओडिशा राज्य की और अधिक उन्नति और आगे बढ़ाने के सीएम के प्रयाासों को और बल मिलेगा।
बीजेडी के वरिष्ठ नेता सस्मित पात्रा खुशी जाहिर करते हुए कहा
पांडियन न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि बहुत विनम्र और संवेदनशील व्यक्ति भी हैं। उनकी कार्यशैली बहुत अलग है और यह बात उनके 5T नीति की कल्पना और कार्यान्वयन के तरीके से साबित हुई। वह मेहनती और समर्पित भी हैं। क्या आप जानते हैं कि वह रोजाना सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और काम करना शुरू कर देते हैं? पांडियन के बीजद में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी और राज्य और इसके लोगों के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications