Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास हो सकते हैं RBI के नए गवर्नर: सूत्र

नई दिल्ली। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद आरबीआई के नए गवर्नर की तलाश हो गई है। CNBC TV-18 के मुताबिक, आरबीआई के नए गवर्नर की रेस में कई नाम चल रहे हैं, लेकिन सबसे आगे पूर्व वित्त सचिव और वित्त आयोग सदस्य शक्तिकांत दास का नाम चल रहा है। केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में शक्तिकांत दास देश के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता है। दो साल पहले शक्तिकांत दास ने नोटबंदी के दौरान बेहद अहम भूमिका निभाई थी।

Shaktikanta Das may be the new governor of RBI: source

पटेल ने रघुराम राजन की जगह 4 सितंबर 2016 में नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 3 साल का था। लेकिन उन्होंने आज अचानक इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद आरबीआई के नए गवर्नर के तौर पर शक्तिकांत दास का नाम सबसे आगे चल रहा है। हाल ही में ब्यूनस आयर्स में दो दिवसीय वार्षिक जी -20 बैठक में दास को भारत के शेरपा नियुक्त किया गया था। पूर्व सिविल सर्वेंट दास 15 वें वित्त आयोग के सदस्य भी हैं। उन्होंने भारत के आर्थिक मामलों के सचिव, भारत के राजस्व सचिव और भारत के उर्वरक सचिव के रूप में भी काम किया है।

26 फरवरी 1957 को जन्मे शक्तिकांत दास इतिहास में एमए और तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, शक्तिकांत दास को भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+