पीएमसी बैंक: पूर्व निदेशक और पूर्व BJP एमएलए का बेटा रजनीत सिंह गिरफ्तार

मुंबई। पीएमसी बैंक मामले में मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने पीएमसी बैंक के पूर्व निदेशक और पूर्व बीजेपी विधायक तारा सिंह के बेटे रजनीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने परमीत सोढ़ी और सुरजीत सिंह नारंग की याचिका खारिज कर दी और कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है। इस मामले में भी तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

former Director of PMC Bank & son of former BJP MLA Tara Singh Rajneet Singh arrested

इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को दो ऑडिटरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऑडिटरों के नाम जयेश संघानी और केतन लकडावाला हैं। इन पर पीएमसी बैंक के अधिकारियों से मिलीभगत और अनियमितताएं छिपाने में अहम भूमिका होने का शक है। संघानी और लकडावाला की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी। ईओडब्ल्यू के मुताबिक वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ईओडब्ल्यू को कुछ आरोपियों और एचडीआईएल ग्रुप की कंपनियों के बीच सांठगांठ होने का भी शक है।

पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉपरेटिव (पीएमसी) बैंक में हुए घोटाले से सबक लेते हुए केंद्र सरकार जल्द सहकारी बैंकों के नियमन संबंधी कानूनों में बड़े बदलाव करने जा रही है। इसके तहत एक साथ कई राज्यों में कारोबार करने वाले सहकारी बैंकों के नियमन का अधिकार सीधे आरबीआइ को सौंपे जाने की तैयारी है। इसके लिए सरकार को कई संबंधित कानूनों में बदलाव करना होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं के साथ अनौपचारिक वार्ता में बताया कि इस काम में ज्यादा देरी नहीं की जाएगी बल्कि अगले सप्ताह शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में ही संबंधित संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि बैंकों में जमा राशि रखने वाले ग्राहकों के हितों की रक्षा करने के लिए उनकी जमा राशि पर बीमा की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाने का प्रस्ताव भी सरकार तैयार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+