Andhra Pradesh: पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू YSRCP में शामिल, सीएम जगन रेड्डी ने गले लगाकर किया स्वागत

Former Cricketer Ambati Rayudu Joins YSRCP: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की मौजूदगी में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ज्वाइन कर ली है। हालांकि वो रायडू लगातार YSRCP से लगातार जुड़े हुए थे, लेकिन अब सीएम जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हुए हैं।

इसी के साथ आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने जगन मोहन रेड्डी के साथ पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का वाईएसआरसीपी पार्टी में स्वागत किया।

 Ambati Rayudu joins YSRCP

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने अंबाती रायडू को पार्टी का पटका पहनाया और गले लगाकर YSRCP में स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद मिथुन रेड्डी भी मौजूद थे।

विजयवाड़ा सीएम ऑफिस में ज्वाइन की पार्टी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू गुरुवार को विजयवाड़ा में सीएम कार्यालय में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में वाईएसआरसीपी में शामिल हुए हैं। वाईएसआरसीपी के ट्वीट में कहा लिखा, "प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अंबाती तिरूपति रायुडू सीएम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन की उपस्थिति में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।"

आईपीएल से भी किया संन्यास

मालूम हो कि अंबाती रायडू ने 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश और हैदराबाद का भी प्रतिनिधित्व किया है। जिसके बाद अब वो अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं।

2019 विश्वकप में नहीं हुआ था चयन

रायडू ने इससे पहले इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के लगभग एक महीने बाद रायडू ने आधिकारिक तौर पर आंध्र प्रदेश की राजनीति में अपनी दूसरी पारी की घोषणा की थी।

उन्होंने इस साल जून में मुत्लुरु की अपनी यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "मैं लोगों की सेवा करने के लिए जल्द ही आंध्र प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करूंगा। इससे पहले मैंने लोगों की नब्ज जानने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने का फैसला किया है।"

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूर्व क्रिकेटर 2024 का लोकसभा चुनाव आंध्र प्रदेश के गुंटूर या मछलीपट्टनम संसदीय क्षेत्र से लड़ेंगे। हालांकि रायडू ने दावों से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+