'भगवान ने मुझसे कहा...', गोवा में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने के बाद बोले पूर्व सीएम दिगंबर कामत
नई दिल्ली, सितंबर 14। गोवा में कांग्रेस पार्टी को गर्त में ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद कहा है कि यह सबकुछ ईश्वर की मर्जी से हुआ है। पीटीआई से बात करते हुए दिगंबर कामत ने कहा है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले मैं मंदिर गया था और भगवान से पूछा था कि मुझे क्या करना चाहिए? तो भगवान ने मुझसे कहा कि जो कुछ भी आपके लिए सबसे अच्छा हो वो करें, बस फिर मैंने इस्तीफा देना सही समझा।

मीडिया के इस तीखे सवाल के जवाब में बोले कामत
आपको बता दें कि दिगंबर कामत मीडिया के उन सवालों के जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया था कि इस साल के शुरुआत में जब गोवा विधानसभा चुनाव से पहले एक मंदिर और चर्च में कांग्रेस उम्मीदवारों से वफादारी की प्रतिज्ञा दिलाई गई थी उसका क्या हुआ? तो इसके जवाब में कामत ने कहा कि यह जो भी हुआ है सब भगवान की मर्जी से ही हुआ है।
गोवा में कांग्रेस के पास रह गईं सिर्फ 3 सीटें
आपको बता दें कि दिगंबर कामत गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं जो 7 विधायकों के साथ बुधवार को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस से एकदम आठ विधायकों के जाने के बाद गोवा में पार्टी का हाल बहुत बुरा हो गया है। अभी तक कांग्रेस के पास 11 विधायक थे, लेकिन अब विधानसभा में यह संख्या सिर्फ 3 रह गई है। 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में अब बीजेपी की कुल 28 सीटें हो गई हैं।
यह विधायक हुए बीजेपी में शामिल
बता दें कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वालों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत के अलावा माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस का नाम शामिल है।
चुनाव से पहले खाई थी पार्टी में ही रहने की कसम
आपको बता दें कि इस साल फरवरी में गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवारों से नामांकन प्रक्रिया दाखिल करने के बाद एक मंदिर और एक चर्च में वफादारी की शपथ दिलवाई गई थी। इस कसम में कहा गया था कि अगर वो चुनाव जीत जाते हैं तो उन्हें पार्टी में ही रहना होगा, पार्टी नहीं छोड़नी होगी।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications