SC के पूर्व CJI जस्टिस आरएम लोढ़ा के साथ ऑनलाइन फर्जीवाड़ा, एक लाख रुपए उड़ाए
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा के साथ ऑनलाइन फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जस्टिल लोढ़ा के एक दोस्त के इमेल अकाउंट को हैक करके उनके साथ एक लाख रुपए का पर्जीवाड़ा किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बाबत मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बारे में बताते हुए जस्टिस लोढ़ा ने कहा कि उन्हें अपने पुराने दोस्त जस्टिस बीपी सिंह की इमेल आईडी से एक मेल आया। यह मेल 19 मई को रात में आया था।

जस्टिस लोढ़ा ने बताया कि उनके और उनके दोस्त के बीच इस इमेल आईडी से कई बार बातचीत हुई है। अपनी एफआईआर में जस्टिस लोढ़ा ने कहा कि मुझसे आपातकाल मदद की मांग की गई थी, उस वक्त मैंने अपने दोस्त को फोन किया, लेकिन वह फोन पर उपलब्ध नहीं था। मैंने रात तकरीबन 3.30 बजे यह इमेल देखा और 3.51 बजे इसका जवाब दिया। इसके बाद मुझे एक और इमेल मिला जिसमे कहा गया था कि मेरे दोस्त काचचेरा भाई गंभीर लिंफोब्लास्टिक ल्युकेमिया से जूझ रहा है और उसे कुछ पैसों की सख्त जरूरत है। मुझसे कहा गया कि मैं आरटीजीएस के जरिए 95000 या फिर एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दूं।
जस्टिस लोढ़ा ने इमेल पर बताए गए बैंक खाते में दो ट्रांसफर के जरिए 50-50 हजार रुपए भेज दिए। 30 मई को जस्टिस लोढ़ा को सिंह की ओर से एक इमेल मिला कि वह अपना इमेल आईडी कुछ दिन से नहीं खोल पा रहे थे क्योंकि यह हैक हो गया था। जब जस्टिस लोढ़ा ने अपने दोस्त का मेल पढ़ा तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार आईपी एड्रेस के जरिए जालसाज को तलाशने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications