पूर्व विधानसभा स्पीकर ने कहा- एनडीए को अब नीतीश कुमार का चेहरा पसंद नहीं
बिहारः जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे बयानों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बहुत बेचैन और परेशान हैं। वहीं बीजेपी के नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि अब एनडीए को नीतीश कुमार का चेहरा पसंद नहीं है। यह सारी बातें पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने जमुई में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

प्रेस वार्ता के दौरान उदय नारायण चौधरी ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अगर कुछ भी कहते हैं या बयान देते हैं तो हवा में नहीं देते हैं। गिरिराज सिंह के बयान में बीजेपी का एजेंडा झलकता है। और गिरिराज सिंह के बयान से यह साफ नजर आ रहा है कि अब बिहार में एनडीए को नीतीश कुमार का नेतृत्व पसंद नहीं है।
पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने गिरिराज सिंह के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि वह वोट के लिए नहीं देश के लिए राजनीति करते हैं। ऐसे में बिहार में भी एनआरसी लागू करना होगा। चौधरी ने कहा कि अब नीतिश कुमार को तय करना है कि बिहार में एनआरसी लागू करते हैं या भाजपा के साथ रहते हैं।
राजद नेता उदय प्रकाश चौधरी ने दावा किया है कि आने वाले समयों में लोजपा का भाजपा में विलय हो जाएगा। राजद में लीडरशिप को उठ रहे सवालों पर पर उदय नारायण चौधरी ने दावा कि पूरे देश में ही अच्छा नहीं चल रहा है। केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए राजद नेता ने कहा कि अनुच्छेद 370, तीन तलाक और एनआरसी के आगे देश की सभी समस्याएं खत्म हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने कहा- जो लोग गठबंधन के बीच दरार डाल रहे हैं, उनका चुनाव में बुरा हाल होने वाला है












Click it and Unblock the Notifications