राहुल गांधी को उनके पूर्व सहयोगी ने बताया 'नौसिखिया', कहा- पुत्र मोह में सब बर्बाद हो रहा है
नई दिल्ली। राहुल गांधी के पूर्व सहयोगी पंकज शंकर ने उनको लेकर एक टिप्पणी की जिसके बाद बवाल मच गया है। पंकज शंकर ने राहुल गांधी को राजनीति में नौसिखिया बताया है। उन्होंने कहा कि, राहुल 2004 से राजनीति में सक्रिय हुए थे और अभी 2019 चल रहा है। इन 15 वर्षों में राहुल गांधी ने कुछ नहीं सीखा वह अभी इंटर्नशिप ही कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ अमेठी से ही उनको हार का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी अब तक राजनीति में प्रयोग ही कर रहे हैं।

बता दें, पंकज शंकर काफी समय तक राहुल गांधी के साथ काम कर चुके हैं, एक समय में पंकज को उनका बहुत करीबी माना जाता था। रविवार को पंकज ने राहुल गांधी पर टिप्पणी कर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी का अभी राजनीति में इंटर्नशिप पीरियड ही चल रहा है। सोनिया गांधी के पुत्र मोह की वजह से कांग्रेस आज इस कगार पर पहुंच गई है, प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आने से कौन रोक रहा है। अभी कितने और प्रयोग करने बाकि हैं ?
राहुल गांधी के पूर्व सहयोगी पंकज शंकर उनके मीडिया मामलों को देखते थे, वर्ष 2004 में वह दूरदर्शन में सलाहकार भी रहे। इसके अलावा पंकज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार भी रह चुके हैं। उन्होंने पहले भी ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था कि सोनिया के पुत्र मोह में सब बर्बाद हो रहा है। रविवार को उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हैं लेकिन कांग्रेस का इस समय जो हश्र है उससे पार्टी को अवगत कराना चाहते हैं। आखिर किसी न किसी को तो बोलना ही होगा।
यह भी पढ़ें: WhatsApp snoop case: कांग्रेस का आरोप- प्रियंका गांधी को भी आया संदिग्ध मैसेज
राहुल से ज्यादा टैलेंटेड प्रियंका
पंकज शंकर ने राहुल गांधी को नौसिखिया बताते हुए प्रियंका गांधी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, राहुल के मुकाबले प्रियंका गाधी वाड्रा अधिक सक्षम हैं। पंकज ने इससे पहले भी कई बार कांग्रेस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। अपने उस ट्वीट में पंकज ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी के विदेश में होने पर सवाल उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications