Sana Khan के लिए पति अनस सईद ने लिखा रोमांटिक नोट, कहा- मेरी जिंदगी को खूबसूरत यात्रा बनाने के लिए शुक्रिया, खुदा की...

नई दिल्ली। पूर्व एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सना खान ने हाल ही में निकाह किया है। सना ने गुजरात में मौलाना मुफ्ती अनस सईद के साथ निकाह किया है। सोशल मीडिया पर जश्न का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले सीढ़ियों से उतरता दिख रहा है। दोनों ने वीडियो में केक भी काटा है। सना सफेद रंग के गाउन में नजर आ रही हैं और अबाया से खुद को कवर किया हुआ है। सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह और रस्मों की कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सना के लिए पति ने लिखा नोट

सना के लिए पति ने लिखा नोट

अपनी मेहंदी की तस्वीरों में सना नारंगी रंग के सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। कंप्लीट लुक के लिए उन्होंने ज्वेलरी भी पहनी हुई है। वहीं सना के पति मौलाना मुफ्ती अनस सईद ने उनके लिए एक रोमांटिक नोट लिखा है। अपनी इस पोस्ट में अनस ने निकाह की तस्वीर शेयर की है और अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए सना का शुक्रिया अदा किया है। अनस सईद की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अनस ने अदा किया शुक्रिया

अनस ने अदा किया शुक्रिया

इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में अनस ने लिखा है, 'और तुम अपने रब की कौन कौन सी नैमतों को झुठलाओगे, अहमदुल्लाह। मेरे जीवन में होने और इसे एक खूबसूरत यात्रा बनाने के लिए धन्यवाद। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आशा है कि आपके साथ एक शांतिपूर्ण और आनंदमय निकाह का जीवंत आनंद व्यतीत करूं। हमेशा आपका... हैपिली मैरिड।'

सना ने बताया था निकाह करने का कारण

सना ने बताया था निकाह करने का कारण

इससे पहले सना खान ने शादी की तस्वीर शेयर कर कहा था, 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे को पसंद किया। अल्लाह की खातिर एक दूसरे से निकाह किया। अल्लाह हमें इस दुनिया में एक करके रखे। और हमें जनाह में फिर से मिलाए।' सना ने अपनी पोस्ट के अंत में अरबी में एक दुआ भी लिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम में भी बदलाव कर लिया है। अब सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सईद सना खान कर लिया है।

पिछले महीने छोड़ा था बॉलीवुड

पिछले महीने छोड़ा था बॉलीवुड

पिछले महीने 8 अक्टूबर को सना खान ने एक पोस्ट लिखकर शोबिज की दुनिया को छोड़ने की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर एक लंबे पोस्ट में उन्होंने अपने प्रशंसकों को शुक्रिया कहते हुए एक सवाल किया था कि 'क्या इंसान का इस दुनिया में आने का मकसद सिर्फ ये है कि वो दौलत और शोहरत कमाए?'

अपनी पोस्ट में ही दिया था सवाल का जवाब

अपनी पोस्ट में ही दिया था सवाल का जवाब

इसका जवाब उन्होंने इसी पोस्ट में देते हुए लिखा कि 'सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि ये जिंदगी दरअसल मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो तब होगी जब बंदा अपने पैदा करने वाले के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए, बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे... इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपनी शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुक्म पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।'

मौलवी से शादी करके सबको चौंकाने वाली सना खान ने शेयर की मेंहदी की तस्वीरें, हद से ज्यादा हसीन नजर आईं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+