चट्टानों के बीच फंसे हाथी के बच्चे को बाहर निकालते ही आई उसकी मां, देखें Video
मोरीगांव। असम में मोरीगांव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सोनाकुची नाम के पहाड़ी इलाके में एक हाथी का बच्चा दो बड़ी चट्टानों के बीच बुरी तरह फंस गया था। जिसके बाद वन अधिकारी और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला। काफी कोशिशों के बाद हाथी के बच्चे को तो निकाल लिया गया लेकिन वहां अचानक आई उसकी मां (हथिनी) ने जमकर उत्पात मचाया।
Recommended Video

इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स हथिनी के हमले में घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को वन अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने हाथी के बच्चे के फंसे होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद वन अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को निकालने की कोशिशें शुरू कीं। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक गुस्साई हथिनी ने लोगों का पीछा किया। तभी एक शख्स घायल हो गया।
इससे पहले झारखंड के गुमला में हाथी के एक बच्चे को बचाने का एक वीडियो भी सामने आया था। ये बच्चा सूखे कुएं में गिर गया था। स्थानीय लोगों ने काफी कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला था। हाथी के बच्चे को निकालने के लिए उन्होंने पहले कुएं को पानी से भरा, जिससे कि पानी के साथ ऊपर उठता हुआ हाथी का बच्चा कुएं के बाहर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications