जब हाथी के बच्चे को कंधे पर उठाकर अकेला दौड़ा ये शख्स, पुरानी तस्वीर फिर हो रही Viral

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों के एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें एक आदमी अपने कंधे पर हाथी के बच्चे को उठाए दिखाई दे रहा है। ये तस्वीर वैसे तो दिसंबर 2017 की है। तब तमिलवाडु में एक फॉरेस्ट गार्ड पलानीचामी शरदकुमार ने हाथी के बच्चे को एक खाई से उठाकर, उसे उसकी मां से मिलाने के लिए अपने कंधों पर उठाकर बचाया था। अब इसी तस्वीर को भारतीय वन सेवा की अधिकारी दीपिका बाजपेयी ने शेयर किया है। तस्वीर एक बार फिर लोगों का दिल जीत रही है।

forest guard, palanichamy sarathkumar, baby elephant, elephant, tamil nadu, viral picture, social media, फॉरेस्ट गार्ड, पलानीचामी शरदकुमार, हाथी, तमिलनाडु, वायरल तस्वीर, सोशल मीडिया

पलानीचामी शरदकुमार की कहानी को लोग एक बार फिर पसंद कर रहे हैं। उन्होंने खुद से अधिक वजन वाले हाथी के बच्चे को कंधे पर उठाया था। घटना को बेशक दो साल हो गए हैं। लेकिन तस्वीर फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दरअसल 2017 में नेल्लीमाला के घंने जंगलों में हाथी का एक बच्चा अपने झुंड से बिछड़ गया था। जिसके बाद वो एक गड्ढे में जा गिरा। कई घंटों तक चले बचाव अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने उसे बाहर निकाला था।

हाथी गड्ढे में गिरने के कारण जख्मी हो गया था और ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। जिसके बाद शरदकुमार ने उसे अपने कंधे पर बिठाया। उन्होंने हाथी को एक बार फिर उसकी मां से मिलवाया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शरदकुमार तमिलनाडु में मेट्टुपालयम के पास तैनात एक वन टीम का हिस्सा थे, जब 12 दिसंबर, 2017 में, उन्हें एक हाथी के बारे में कॉल आया, उन्हें खबर मिली कि एक हथिनी ने सड़क को ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद वो अपने साथी के साथ वहां पहुंचे और पटाखों के जरिए रास्ता खाली कराया। आसपास जांच करने के बाद उन्हें पता चला कि हाथी का बच्चा गड्ढे में फंसा हुआ है।

हाथी के बच्चे को गड्ढे से बोल्डर की मदद से बाहर निकाला गया था। पहले बच्चे को हाथी के झुंड के पास छोड़ने की योजना बनाई गई थी, लेकिन तब लगा कि अगर उसे ऐसे लेकर गए तो टीम पर हमला हो सकता है। जिसके बाद शरदकुमार ने खुद ही हाथी के बच्चे को अपने कंदों पर उठा लिया और करीब 50 मीटर दूर एक छोटी नदी के पास जाकर छोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद ही बच्चा अपनी मां से मिला। यहां देखें इस तस्वीर को लेकर क्या बोल रहे हैं लोग-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+