सिर पर बंदूक रखी हो तो फिर मैं प्रधानमंत्री के लिये मोदी को चुनूंगा: केजरीवाल

Forced to pick, Kejriwal chooses Modi over Mayawati for PM
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और देश के लोकप्रिय नेता नरेन्‍द्र मोदी को पानी पी-पीकर कोसने और चुनौती देने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री चुनना मजबूरी हो जो वह नरेन्‍द्र मोदी को चुनेंगे। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, मुंबई में फंड मैनेजरों और स्टॉक ब्रोकरों के साथ बातचीत में केजरीवाल ने एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। अरविंद केजरीवाल बाज़ार के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

उस दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में खंडित जनादेश आएगा। यानी किसी को भी बहुमत नहीं मिलेगा। इस पर इन्वेस्टमेंट बैंकर और अंबुजा सीमेंट के पूर्व एमडी अनिल सिंघवी ने पूछा कि ऐसी हालत में वे किसका समर्थन करेंगे, मयावती का या मोदी का? सिंघवी ने बताया कि पहले तो केजरीवाल ने कहा कि वे किसी को नहीं चुनेंगे लेकिन जब हमने कहा कि किसी न किसी को तो प्रधानमंत्री बनना ही होगा तो वो मोदी को चुनेंगे लेकिन तभी अगर उनके सिर पर बंदूक रखी हो यानी बहुत मजबूरी की सूरत में।

लेकिन केजरीवाल ने मोदी को चुनने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया। बाज़ार के प्रतिनिधियों ने केजरीवाल की सादगी और ईमानदारी की प्रशंसा की और कहा कि वो नहीं चाहते कि सरकार खुद बिजनेस करे बल्कि उसे प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका निभानी चाहिए। स्ट़ॉक ब्रोकर रामदास अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल को बिल्कुल नकारा नहीं जा सकता है। उनमें भ्रष्टाचार से लड़ने की प्रतिबद्धता दिखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+