टिक टॉक वीडियो को चक्कर में बहन ने कर दी भाई की धुलाई, इतनी पीटा कि हो गया बुरा हाल

नई दिल्ली। रोजाना सोशल मीडिया पर टिकटॉक के कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ काफी चर्चितो हो जाते हैं। ऐसा ही एक भाई बहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मानो 17-18 साल की लड़की के ऊपर WWE का खुमार चढ़ गया है और वह अपनी भाई को किसी रेस्लर की तरह लगातार धो रही हैं। लड़की ने भाई का ऐसा हाल किया है जैसे ये कोई एक्ट नहीं बल्कि वास्तविकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में WWE की कमेंट्री चल रही है।

टिक टॉक वीडियो के चक्कर में निकाले गए दो जूनियर डॉक्टर

टिक टॉक वीडियो के चक्कर में निकाले गए दो जूनियर डॉक्टर

हैदराबाद के गांधी सरकारी अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टर टिकटॉक के चलते सस्पेंड हो गए। खबर है कि दोनों इंटर्न थे और फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण ले रहे थे। दोनों ने काम के दौरान टिकटॉक वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया था। इसके बाद कार्रवाई की मांग उठी तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। घटना के सामने आने के बाद से दोनों जूनियर डॉक्टरों को वापस उनके कॉलेज भेज दिया गया है। सस्पेंड हुए छात्र का नाम श्याम मिल्टन जबकि छात्रा का नाम वीणा कुमारी है। खबर है कि दोनों अस्पताल में मरीजों की अनुपस्थिति में कुल 4 वीडियो बनाए। साथ ही अस्पताल के अन्य सुप्रीटेंडेट भी अनुपस्थित थे। 6 महीने की इंटर्नशिप के लिए आए छात्रों को 3 महीने के भीतर ही वापस जाना पड़ा।

हरियाणवी गाने पर थिरकीं महिला पुलिस कॉन्सटेबल

इससे पहले दिल्ली पुलिस की दो महिला कॉन्सटेबल का टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दोनों किसी नाके पर खड़ी हैं और हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों काम पर तौनात हैं क्योंकि उनके पीछे से गाड़ियां जाती दिखाई पड़ रही हैं। दोनों हरियाणा के मशहूर सिंगर अजय हूडा का गाना 'बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर' गाने पर जबरदस्त एक्ट करती दिख रही हैं।

टिक टॉक के चलते पुलिस अधिकारी हुई थी सस्पेंड

बता दें कि इससे पहले हाल ही में गुजरात के मेहसाणा जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। यहां अर्पिता नाम की एक महिला पुलिसकर्मी को थाने के भीतर डांस करके टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। वीडियो में महिला पुलिस कर्मी लॉकअप के बाहर डांस करती दिख रही थी। इस वीडियो को वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और डिप्टी सुपरिटेंडेंट मनजीता वंजारा ने मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद अर्पिता को सस्पेंड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में नाले में कूदा युवक, अचानक पानी में फंस गया, फिर यूं बची जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+