नेहा सिंह राठौर का कटाक्ष- 'आज लहंगा रिमोट से उठाने वाले बन गए हैं सांसद और विधायक'
Neha Singh Rathore: बिहार के कैमूर जिले में जन्मी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर अपने गीतों ही नहीं बयानों के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने गीतों के जरिए भ्रष्टाचार, गरीबी और सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर जो पब्लिक फिगर बन चुकी हैं उन्होंने चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में लोक गायन के जरिए सरकार पर कटाक्ष किए। इसके साथ ही भोजपुरी गीतों की भाषा की मर्यादा को लेकर सवाल उठाए।

नेहा राठौर ने सांसदों और विधायकों पर किया कटाक्ष
दरसअल, नेहा राठौर आज तक के प्रोग्राम पंचायत के मंच पर पहुंची थी। यहां पर नेहा सिंह राठौर ने गीतों की भाषा को लेकर बात की और कहा आज लंहगा रिमोट से उठाने वाले सांसद और विधायक बन गए हैं।
मैंने सबसे पहले भोजपुरी में मौलिक अधिकारों को लेकर गीत लिखे
नेहा राठौर ने दावा किया कि भोजपुरी में मैंने ही पहली बार मौलिक अधिकारों को लेकर गीत लिखे हैं। जबकि अधिकांश वो वीआईपी गेस्ट बनकर आते हैं और वो गाते हैं तुहर लहंगा उठा दें रिमोट से....
नेहा राठौर ने समझाया लोक-गीत के मायने
नेहा ने कहा मुझे शिकायत ये है कि भोजपुरी को लेकर उनसे क्यों सवाल नहीं किया जाता है कि उन्होंने ऐसे गीत क्यों गाते हैं। मैं लोक-गीत गाती हूं। ये लोक कौन हैं ? ये लोक मजदूर, बेरोजगार और किसान हैं। मैंने उनके गीत गा रही हूं । मैंने जी 20 तो केवल टीवी में देखा उसके बारे में मैं क्या बोलूं उससे मेरा देना कुछ भी नही है।
लोकगीत के जरिए बताया बिहार में जंगलराज आ रहा
इसके अलावा बिहार पर अपने दस लोक गीत नेहा राठौर ने सुनाए और कहा मैंने बिहार में मैंने पहला गीत गाया बिहार मा का बा । इसके बार मैंने दसों गीत बेरोजगारी पर गाए। उन्होंने कहा के सवाल करने वो केवल बिहार में का पार्ट वन ही सुना है अब पार्ट-2 आ गया है उसे भी सुने, चचा भतीजा के राज में पीस रहल बिहारी बा...बिहार में क्या बा...चोरी, हिंसा अपहरण के सुगबुहाट बा, हमरा तो लगात बा भइया जंगलराज के आवत बा।
मैं तेजस्वी की वकील तो नहीं हूं
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना नेहा राठौर ने सुनाया सुनव सारी जनता, साहिबवा को गारी सुनाव.....दिखाओ चौकीदरवा... अपनी डिग्री दिखाओ। कार्यक्रम में बिहार उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव की डिग्री पर जनता के सवालों का जवाब देते हुए नेहा राठौर ने कहा मैं तेजस्वी की वकील नहीं उनसे जाकर पूछिए।












Click it and Unblock the Notifications