'fog चल रहा है क्या! कुछ तो गड़बड़ है दया...', दिल्ली में मई में दिखा कोहरा, सोशल मीडिया यूजर्स क्या-क्या बोले

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में 3 मई को बारिश और आंधी के बाद गुरुवार 4 मई की सुबह कोहरे की मोटी परत देखी गई। जिससे विजिबिलिटी में भी कमी आई।

Delhi Fog

Delhi Fog weather: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी बदल गया है। दिल्ली में हर साल गर्मी के महीने मई में जैसा मौसम रहता था वैसा, इस बार नहीं है। दिल्ली में लगातार 3 दिनों की बारिश के बाद गुरुवार (04 मई) की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

दिल्ली में मौसम का अजब-गजब रूप देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। ट्विटर यूजर्स ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर #Fogdelhi ट्रेंड कर रहा है।

एक यूजर ने लिखा, ''मई के महीने में दिल्ली में कोहरा, भाई अब तो सब देख लिय...।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''क्या भगवान ने लोगों को हिल स्टेशनों पर जाने से रोकने के लिए दिल्ली को हिल स्टेशन में बदल दिया है।''

एक यूजर ने लिखा, ''दिल्ली में गर्मी के दिनों में सुबह कोहरा छाया है। पिछले साल इसी समय, हम गर्मी की लहर में थे! क्या यह क्लाइमेट चेंज के नतीजे हैं...।''

एक यूजर ने लिखा, ''fog चल रहा है क्या !!!!! वाह रे! दिल्ली की गर्मी"। एक यूजर ने यह भी लिखा है कि समझ नहीं आ रहा है कि ये मई है या दिसंबर।

एक यूजर ने लिखा,''मई महीने में कोहरा, कुछ तो गड़बड़ है दया...।''

एक यूजर ने लिखा, ''इस वक्त कोहरा, वो भी दिल्ली में, मैंने सबकुछ देख लिया है अब जीवन में...''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''क्या दिल्ली में हर किसी ने मई के महीने में आज सुबह कोहरा देखा है। यहां 19c तापमान है।''

एक यूजर ने लिखा, ''दिल्ली में गजब हो रहा है।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''दिल्ली में मई की सुबह कोहरा। इस शहर में रहने के 4 दशकों से अधिक समय में मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। यह असली है।''

एक यूजर ने लिखा, ''ये शिमला नहीं है, ये दिल्ली है। वो भी मई के महीने में।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''दिल्ली वालों को अब वीकेंड पर हिल स्टेशन जाने की क्या जरूरत है। भगवान ने दिल्ली को एक हिल स्टेशन बना दिया है। बारिश + कोहरा + ठंडी हवा ... और क्या चाहिए।''

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार और शनिवार को हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। वहीं शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+